{"_id":"5f74b77f8ebc3e9bf4622157","slug":"laborers-climbed-tank-to-occupy-leased-land-bhadohi-news-vns550274416","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए टंकी पर चढ़ा मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए टंकी पर चढ़ा मजदूर
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चौरी थानाक्षेत्र के कोम गांव निवासी मजदूर इंद्रमणि यादव पट्टे की जमीन पर कब्जा न मिलने के विरोध में बुधवार को जिला मुख्यालय पर स्थित पेयजल टंकी पर चढ़ गया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर अधिकारियों ने नीचे उतरने की मनुहार शुरू कर दी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद वह नीचे उतरा।
इंद्रमणि ने आरोप लगाया कि 1993 में उसे आवासीय आवंटन मिला है, लेकिन वह कब्जा नहीं पा रहा है। जबकि उसके साथ आवंटन पाने वाले कई लोगों ने अपना आशियाना बनाकर रहने भी लगे हैं। आर्थिक तंगी के कारण पुलिस और तहसील अधिकारी उसकी सुनवाई करने से पीछे हट रहे थे। कच्चा आशियाना जर्जर हो जाने के बाद जब वह आवंटन वाली जमीन में पक्का निर्माण करने की योजना बनाई तो विपक्षी अड़चन लगाने लगे। थाना, चौकी, तहसील, जिला प्रशासन से बार-बार हो रही गुहार के बाद भी कब्जा मिलते न देख उसने उक्त कदम उठा लिया।
एसडीएम जीपी यादव, तहसीलदार देवेंद्र यादव के निर्देश पर चौरी पुलिस उसकी तहरीर लेकर कार्रवाई में लग गई। चौरी थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि अभी तक मामला उनके पास नहीं आया था। अब उसकी जांच की जा रही है। मुख्यालय परिसर में लगभग डेढ़ घंटे तक चले ड्रामे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही।