फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Laborer dies after being crushed by truck

Bhadohi News: ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत

Tue, 04 Jul 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being crushed by truck
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के दानूपुर-गिराई मार्ग पर सोमवार की दोपहर में ट्रक से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चौथार गांव निवासी देवीशंकर (50) मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पालता था। सोमवार को साइकिल से वह सीखापुर बाजार गया हुआ था। जहां से वह दानुपुर गिराई मुख्य मार्ग से घर लौट रहा था। अभी वह अपने गांव के पास पहुंचा ही था कि अचानक गोपीगंज की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घटना में देवीशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पर पत्नी सहित छह बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। वह टेंट की दुकान पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने कहा कि जानकारी होने के बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर ट्रक समेत फरार चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed