{"_id":"a44d95fe2d97cbd13665bc5aa9a4c57f","slug":"labor-would-like-to-boost-the-industry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतीबारी को उद्योग की तरह मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतीबारी को उद्योग की तरह मिलेगा बढ़ावा
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Mar 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार खेती को उद्योग की तरह बनाएगी, जिससे किसान खेती से ही अच्छी कमाई कर अपनी माली हालत बेहतर कर सके। प्रस्ताव के आधार पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाएगा। पूर्वांचल के लघु एवं सीमांत किसानों के लिए उद्यान आगे बढ़ने के लिए बेहतर जरिया होगा।
प्रदेश के उद्यान मंत्री रविवार को ज्ञानपुर स्थित गेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी से अधिक लोग किसानी से जुड़े हैं। बिन किसानों की तरक्की से देश का विकास नहीं हो सकेगा। लघु एवं सीमांत के किसान उद्यान के माध्यम से सब्जी, फूल, फल की नकदी फसल पैदा कर अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर कर सकेंगे। फल संरक्षण के लिए पांच हजार मैट्रिक टन के शीतगृह बनाने के लिए किसानों को अनुदानित एक करोड़ 40 लाख रुपये दिया जा रहा है। प्रोसेसिंग प्लांट के जरिए खेती को उद्योग से जोड़कर खेतीबारी को हाईटेक बनाया जा रहा है। श्री यादव ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 15 मार्च को सरकार तीन साल का कार्यकाल पूर्ण कर लेगी। तीन साल में सरकार ने अपने सभी घोषणाओं को पूर्ण कर लिया है। दो साल जनता की आकांक्षा के स्वरूप कार्य करेगी और 2017 में जनता के बीच जाएगी। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्र के आम बजट को किसान, मजदूर विरोधी बताया। कहा कि आम बजट में किसानों का ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने केंद्र पर बजट में प्रदेश की उपेक्षा का आरोप भी लगाया। इसके पूर्व गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दिकी, पूर्व जिलामहासचिव ओम प्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य मेवालाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, शोभनाथ यादव ने फूल मालाओं से मंत्री जी का स्वागत किया।