फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Koniya's Chhechua and Bhurra village Ganga freed from erosion

कोनिया का छेछुआ और भुर्रा गांव गंगा कटान मुक्त

Sat, 12 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Koniya's Chhechua and Bhurra village Ganga freed from erosion
पिछले पांच दशक से गंगा कटान की विभीषिका झेल रहे जनपद के कोनिया क्षेत्र के छेछुआ और भुर्रा गांव के किसानों की बर्बादी पर अब विराम लग गया है। दोनों गंगा तटीय गांव अब कटान मुक्त हो गए हैं। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

किसानों के कृषि भूमि को गंगा कटान से रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रभावी कदम कदम उठाते हुए परियोजना के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी की थी। इसके बाद प्रोजेक्ट निर्माण की जिम्मेदारी बंधी निर्माण प्रखंड वाराणसी को सौंपी गई थी। परियोजना कार्य करा रही एमएसए कंस्ट्रक्शन कंपनी ने नियत समय में कार्य पूर्ण कर लिया है। बाढ़ की दृष्टि से अति संवेदनशील कोनिया क्षेत्र के छेछुआ और भुर्रा गांव के किसानों की उपजाऊ जमीनों का बड़ा भू-भाग गंगा कटान की भेंट चढ़ चुका है। गांव के पूर्व प्रधान जगदीश सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमर बहादुर सिंह आदि किसानों का कहना है कि जिन जमीनों पर पहले खेती लहराया करती थी वहां अब गंगा की धारा बहती है। बताया कि दोनों गांवों के किसानों की लगभग दो हजार गंगा के किनारे (तरी) और उपरवार कि जमीनें गंगा में विलीन हो चुकी है। कटान रोकने के लिए गंगा नदी में आधुुुनिक तकनीकी पर आधारित जिओ टेक्सटाइल ट्यूब कटर स्थापित किया गया है। अब यह देखना है कि यह सिस्टम कटान रोकने में कितना कारगर साबित होता है। लगभग पांच दशक पूर्व नदी की धारा में परिवर्तन हुआ था जिससे नदी की धारा का रुख भुर्रा और छेछुआ गांव की ओर हो गया। बारिश के सीजन मे गंगा के जलस्तर में बढ़ाव होते ही किसानों के जमीनों का कटान शुरू हो जाता। धीरे धीरे स्थिति यहां तक पहुंच गयी कि दोनों गांवों के किसानों की लगभग दो हजार बीघे कृषि भूमि पर गंगा में समाहित हो चुकी है।
विज्ञापन

गंगा कटान निरोधक परियोजना का निर्माण कार्य में भुर्रा से छेछुआ तक ढाई किलोमीटर के क्षेत्र में कुल 67 जिओ टेक्सटाइल ट्यूब कटर स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही दो मीटर व्यास और 20 मीटर लंबे ट्यूब में गंगा की बालू भर कर हर 50 मीटर पर 6 से 10 की संख्या में ट्यूब स्थापित किए गए है। जबकि नदी के घुमाव वाले पॉइंट पर ट्यूब की दूरी 25-25 मीटर रखा गया है। कटर की लाइफ चार से पांच वर्ष है। ट्यूब कटर 80 न्यूटन बीआई पानी के दबाव को सहन कर सकता है। बंधी निर्माण प्रखंड वाराणसी के सहायक अभियंता सतीश मिश्रा और जेई आबिद अली ने बताया कि परियोजना की अनुमानित लागत 5 करोड़ थी लेकिन छेछुआ और भुर्रा के परियोजना पर तीन करोड़ का खर्च आया है। बताया कि दो ट्यूब के बीच 50 मीटर की दूरी रखी गयी है गंगा में बाढ़ के समय इन खाली जगहों में शिल्ट और मिट्टी भर जाता है जो कटान को रोकने में सहायक होता है। कहा कि गाजीपुर में इस तरह के प्रोजेक्ट के माध्यम से कटान रोकने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed