फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kishore's body found in well

कुएं में मिला किशोर का शव

Mon, 20 Mar 2017 01:18 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Mon, 20 Mar 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
औराई थानाक्षेत्र के जयरामपुर गांव से चार दिन पूर्व लापता किशोर का शव रविवार गांव के ही एक कुएं में उतराया मिला। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सिर में गंभीर चोट होने पर लोगों ने हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

जयरामपुर गांव निवासी कल्लू सरोज (13) पुत्र रामजी सरोज 16 मार्च को शाम पांच बजे शौच करने के लिए सिवान में गया। देर शाम तक न लौटने पर परिवार वाले परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चला तो शनिवार को घर वाले औराई थाने में मुकदमा दर्ज कराने गए। फोटो न होने से पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया। रविवार सुबह शौच करने जा रहे लोगों को हनुमान मंदिर के समीप स्थित कुएं से दुर्गंध आई तो जाकर देखा। कुएं में कल्लू का शव उतराया मिला। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सिर में गंभीर चोट के निशान होने और  जीभ बाहर निकलने से लोगों ने हत्या की आशंका जताई। ग्रामीणों ने कहा कि तीन दिन से कुएं के पास लोग देख रहे हैं लेकिन शव नहीं दिखा। आशंका जताई कि दूसरे स्थान पर हत्या कर शव यहां फेंका गया है। कल्लू सरोज दो बहनों में इकलौता था। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed