फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kheer fed to children, nutrition kit to pregnant women

Bhadohi News: बच्चों को खिलाया खीर, गर्भवती महिलाओं को मिला पोषण किट

Tue, 02 May 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kheer fed to children, nutrition kit to pregnant women
घोसिया। बाल विकास परियोजना की ओर से सोमवार को उगापुर समेत 31 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान उगापुर शिवप्रकाश तिवारी ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट दिया। वहीं सीडीपीओ रीता अवस्थी की देखरेख में बच्चों को खीर खिलाया गया। उन्होंने सभी को योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। मुख्य सेविका अल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि बाल विकास परियोजना अंतर्गत संचालित सभी 13 सौ आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत गर्भवती, धात्री और छह माह के बच्चों को लेकर चल रहीं योजनाएं लाभप्रद हैं। नगर और ग्रामीण परिवेश में रहने वाले परिवार जागरुकता दिखाकर योजनाओं का लाभ उठाने से न चूंके। गर्भावस्था के दौरान गोदभराई का रस्म इसीलिए निभाया जाता है कि मातृत्व खुशियां तो मिले ही मां की गोद प्रचुरता को पूर्ण करें। अन्नप्राशन की उपयोगिता छह माह के बच्चों को लेकर है। मांओं के ऊपरी आहार में कमी न हो सके। इस मौके पर गुलाबचंद पाल समेत परियोजना कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed