फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Khatauni mismatch, farmer registry of 1.40 lakh farmers stuck

Bhadohi News: खतौनी मिसमैच, 1.40 लाख किसानों की फंसी फार्मर रजिस्ट्री

Sat, 22 Mar 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Khatauni mismatch, farmer registry of 1.40 lakh farmers stuck
खतौनी और आधार कार्ड में नाम मिसमैच होने से जिले के 1.40 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रही है। कृषि विभाग की तरफ से गांव-गांव कैंप लगाने के बाद भी दो लाख 46 हजार में एक लाख छह हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार हो सकी है।
विज्ञापन

डीघ ब्लाॅक के बसहीं निवासी रमाशंकर का आधार कार्ड में नाम रमाशंकर बिंद पर खतौनी में सिर्फ रमाशंकर है। मिसमैच होने से इनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रही है। अभोली ब्लाॅक के गौरा निवासी विनोद का नाम आधार कार्ड और खतौनी में अंतर के चलते फार्मर रजिस्ट्री तैयार नहीं हो पा रही है। यह केवल बानगी मात्र है।
विज्ञापन

इस तरह हजारों किसानों के नाम में अंतर होने से न तो वरासत दर्ज हो पा रही तो फार्मर रजिस्ट्री बनाने के कार्य में बड़ी बाधा आ रही है। जिले की सभी 546 ग्राम पंचायतों में 2,46,899 किसानों में अभी तक 1,06000 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार हो सकी है। यह स्थिति तब है जब शासन का निर्देश है कि बगैर इसके किसानों को शासन की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी तो किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ भी नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
क्या है फार्मर रजिस्ट्री
किसान के पास कितनी भूमि है। उनके लिए कब किस फसल की बोआई करना लाभकारी होगा। किस फसल में कितना खाद पानी देना है। इसके लिए एक क्लिक पर किसान को सारी जानकारी मुहैया होगी। एग्री स्टैक के तहत जिले के हर खेत की आइडी बनेगी। इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री होगी। फार्मर रजिस्ट्री के जरिये केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से कृषि के लिए संचालित योजनाओं का लाभ भी पात्र किसानों को मिल सकेगा। किसान रजिस्ट्री तैयार करने के लिए विकसित मोबाइल एप पर सभी गाटों को आधार से लिंक कराया जाएगा। इसमें किसान का नाम, पिता का नाम, सह खातेदार का नाम, गाटे में किसान का अंश, मोबाइल नंबर, ई-केवाइसी सभी रजिस्ट्री में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed