फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Khanapurti doing staff at desk, women wandering

डेस्क पर कर्मचारी कर रहे खानापूर्ति,भटक रहीं महिलाएं

Tue, 24 Nov 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Khanapurti doing staff at desk, women wandering
ज्ञानपुर। मिशन शक्ति को प्रभावशाली बनाने के लिए गत अक्तूबर में जिले की तीनों तहसीलों में स्थापित महिला डेस्कों का खास असर जमीन पर नहीं दिख रहा है। 26 दिनों में तीनों तहसीलों में महज 15 मामलों को ही महिला डेस्क पर रजिस्टर किया जा सका है। जबकि महिला डेस्क की जानकारी न होने के कारण कई महिला फरियादी तहसील का चक्कर काटती दिखीं।
विज्ञापन

गत माह शासन के निर्देश पर समारोह तहसीलों में महिला डेस्क की स्थापना कर जिला प्रशासन ने फरियाद लेकर भटकने वाली महिलाओं की समस्या का त्वरित समाधान इस डेस्क के जरिए करने का दावा किया था। औराई, भदोही और ज्ञानपुर तहसीलों में महिला डेस्क पर सप्ताह में एक-एक दिन महिला कर्मचारियों को तैनात भी किया जाने लगा, लेकिन तहसीलों में प्रतिदिन जमीन विवाद, राशन कार्ड, मारपीट जैसे मामलों को लेकर पहुंचने वाली महिलाएं न डेस्क तक पहुंच पा रहीं हैं, न उनको न्याय मिल पा रहा है। मंगलवार को कोनिया क्षेत्र के मठहां गांव निवासी ललिता देवी, अभोली ब्लॉक के सागरपुर गांव निवासी विसुना देवी, कसिदहां गांव निवासी प्रमिला देवी प्रार्थना पत्र लेकर सदर तहसील में अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काटती रहीं। जब उनसे महिला डेस्क पर जाने के लिए कहा गया तो जानकारी न होने की बात कही। सवाल यह है कि जब तक शासन और प्रशासन महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए कदम उठा रहा है तो महिला डेस्क के महत्व को भी जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। ज्ञानपुर तहसील में महिला डेस्क पर तैनात मिली कर्मचारी सुचेता और मंजरी ने कहा कि मंगलवार को दो मामले आए, जिनमें से एक मरसड़ा निवासी आरती देवी ने आपूर्ति विभाग और दूसरी सुमन सिंह निवासी चंदापुर ने सवर्ण आरक्षण से संबंधित दिया है, जिसके निस्तारण के लिए विभाग को सौंप दिया गया। अन्य दिनों में पांच और मामले मिले हैं, जिनको मिलाकर कुल फरियादों की संख्या अब तक सात पहुंची है। इसके अलावा औराई और भदोही तहसीलों में चार-चार मामले महिला डेस्क पर आए हैं। एसडीएम ज्ञानपुर चंद्रशेखर राम, औराई एके मिश्रा, भदोही योगेश कुमार ने कहा कि डेस्क पर तैनात कर्मचारी महिलाओं की फरियाद सुनने के लिए बैठाए गए हैं। जब समस्याएं आएंगी तो उन्हें पूरा महत्व दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed