फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Khamaria: In five out of six elections, the same family won

खमरिया: छह में से पांच चुनावों में एक ही परिवार की जीत

Sun, 16 Apr 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Khamaria: In five out of six elections, the same family won
घोसिया। जिले के खमरिया नगर पंचायत में कालीन बेल्ट होने के कारण दूर-दूर से लोग आते हैं। इसका नाम विदेशों में भी जाना जाता है। 5 अप्रैल 1972 को कांग्रेस की सरकार में इसे नगर पंचायत का दर्जा दिया गया। यहां 1988 में पहला चुनाव हुआ। उसके तीस सालों तक नगर पंचायत की सीट पर एक ही परिवार दबदबा रहा। बीते चुनाव में नंद कुमार मौर्य ने जीत हासिल की, लेकिन उनका पूरा कार्यकाल विवादों से भरा रहा। इस बार खमरिया की सीट पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। 1972 में जब खमरिया को नगर पंचायत बनाया गया तो कांग्रेस के कद्दावर नेता अच्छूं खा को शासन की ओर से चेयरमैन मनोनीत किया गया। 1988 तक वहीं यहां चेयरमैन रहे। इसके बाद 1988 में जब पहला चुनाव हुआ तो रामधनी मौर्य ने जीत हासिल की। इसके बाद वे लगातार 2007 तक नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करते आए। 2012 में महिला सीट होने पर उनकी पत्नी उषा देवी को जनता ने जीत दिलाई। इस तरह लगातार 30 सालों से तक खमरिया चेयरमैन पद पर एक ही परिवार का दबदबा रहा। 15 वार्डों वाले इस नगर पंचायत में 2017 के चुनाव में जनता ने बदलाव के नियत से वोटिंग की। इस चुनाव में सपा के टिकट पर नंद कुमार मौर्य ने जीत हासिल की, लेकिन उनका पूरा कार्यकाल विवादों से भरा रहा। जैम पोर्टल से डस्टबिन खरीद मामले में शासन स्तर से दो बार सस्पेंड हुए। इस अवधि में एसडीएम रहे चन्द्र शेखर और लाल बाबू दूबे ने प्रशासक के रुप में जिम्मेदारी संभाली। हालांकि अब एक बार फिर से चुनावी बिगुल बज चुका है। नगर पंचायत खमरिया में चुनावी सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। इस बार चुनाव में ऊंट किस करवट बैठेगी समय बतायेगा। फिलहाल नगर पंचायत में खूब चुनावी शोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed