फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Khalasi died in collision with two vehicles, driver absconding

दो वाहनों की टक्कर में खलासी की मौत, चालक फरार

Sun, 04 Apr 2021 05:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Khalasi died in collision with two vehicles, driver absconding
जंगीगंज/ऊंज। जूनियर हाईस्कूल वहिदानगर के पास रविवार को भोर में एक ट्रक और एक डीसीएम की आमने सामने टक्कर होने से डीसीएम के खलासी मनोज कुमार जायसवाल (32) निवासी कलनुआं-जंगीगंज की मौत हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । मौके पर पहुंची ऊंज थाने की पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में उंज थानाध्यक्ष एसके त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज की ओर से बाइक लादकर एक ट्रक वाराणसी की ओर जा रहा था। जबकि एक डीसीएम जंगीगंज से ट्रांसपोर्ट का सामान उतारकर प्रयागराज की ओर जा रहा था। दरअसल दोनों वाहन एक ही लेन में चल रहे थे जिसके चलते जूनियर हाईस्कूल वहिदानगर के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। सुबह भोर का समय होने से वाहन चालक सामने से आ रहे वाहन को ठीक से देख नहीं पाए और टक्कर हो गई। डीसीएम खलासी मनोज कुमार जायसवाल गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंसा रहा। इसके बाद किसी तरह उसे निकाल कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि यहां भी उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे भदोही के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही मनोज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने लिखापढ़ी करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालकों की तलाश में जुट गई है । इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक मनोज के परिजनों की तहरीर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed