{"_id":"5e7f31bb8ebc3e6fed1319cf","slug":"khaki-s-pattern-changed-in-lockdown-bhadohi-news-vns517932262","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में खाकी का बदला स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में खाकी का बदला स्वरूप
विज्ञापन
भदोही के गोपीगंज स्थित बड़े शिव मंदिर में तीर्थयात्रियों को भोजन उपलब्ध कराती पुलिस।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर (भदोही)। 21 दिनों के लॉकडाऊन में खाकी का चेहरा ही बदल गया है। जिन हाथों में एके-47, पिस्टल और रिवाल्वर दिखती है, इन दिनों उन्हीं हाथों में गरीबों के लिए लंच पैकेट दिख रहा है। क्राइम ब्रांच संग विभिन्न थानों की पुलिस दलित और मुसहर बस्ती में भोजन पहुंचा रही है। होटल संचालक, स्कूल प्रबंधक के अलावा आम नागरिक भी जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं।
शनिवार को क्राइम ब्रांच के आग्रह पर रेणुका होटल भदोही की ओर से जोरईं की मुसहर बस्ती में सौ लोगों को लंच पैकेट दिया गया। प्रभारी अजय सिंह सेंगर, सचिन झा, नरेंद्र सिंह, तूफैल अहमद, सर्वेश राय आदि रहे। इस मौके पर गोपीगंज के बाबा बड़े शिव मंदिर, रामलीला मैदान, ककराही, पड़ाव, स्टेशन रोड समेत अन्य कई स्थानों पर नगर उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से कोतवाल कृष्णा नंद राय, चौकी प्रभारी दयाशंकर ओझा ने लंच पैकेट बांटा। ऊंज के कलापुर की वनवासी बस्ती में ऊंज एसओ रामदरश और सोनू सिंह ने गरीबों को भोजन वितरित किया। दुर्गागंज थाने के निरीक्षक खुर्शीद अंसारी और हरदुआ ग्राम प्रधान महेंद्र कन्नौजिया ने सराय कंसराय मुसहर बस्ती में 50 परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। मोढ़ चौकी पुलिस ने भी जरूरतमंदों को खाने-पीने की व्यवस्था कराई। सुरियावां एसओ विजय प्रताप सिंह ने बाईपास मार्ग पर मड़हे में रहने वाले वनवासी बस्ती के दर्जन भर से अधिक लोगों के खाने की व्यवस्था की।
ज्ञानपुर। लॉकडाउन में एक जून की रोटी के लिए मोहताज चकटोडर टाउन के लाल मोहम्मद के चार सदस्यीय परिवार को 21 दिन के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने गोद ले लिया। शनिवार को दाल-चावल, आटा, आलू समेत अन्य जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। लाल मोहम्मद रिक्शा चलाकर परिवार का जीवकोपार्जन करता था, लेकिन लॉकडाउन से वह घर बैठ गया है। अभोली के गंगारामपुर में छात्र नेता सूरज कुमार बिंद ने वनवासी बस्ती में सुविधाएं मुहैया कराई। चंदापुर निवासी रामदेव पीजी कॉलेज के प्रबंधक राजबली मिश्र ने चंदापुर, मैंलोना गांव के गरीब परिवारों को चावल, दाल, चीनी संग अन्य सामग्री उपलब्ध कराया। गौरा में कांग्रेसी नेता त्रिलोकी बिंद और विजयशंकर ने आठ वनवासी परिवारों को 10 किलो राशन, आधा लीटर तेल, चीनी और दाल की व्यवस्था की। ललक शिक्षा के संस्थापक प्रशांत कुमार, कुलदीप सिंह ने झिलियापुल के समीप झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मुसहरों को अन्न वितरित किया। खमरिया में भाजयुमो जिलामंत्री संदीप कुमार मौर्य ने वार्ड चार की दलित बस्ती में भोजन की व्यवस्था की। इस मौके पर रवि वर्मा, अच्छेलाल मौर्य, सर्वेश मौर्य ,बाबू खां, रूमान अंसारी, मनोज मौर्य, कन्हैया मौर्य आदि रहे।