फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Khajuria assumed the charge of CEPC Chairman

Bhadohi News: खजूरीया ने ग्रहण किया सीईपीसी अध्यक्ष पद का कार्यभार

Fri, 15 Mar 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Khajuria assumed the charge of CEPC Chairman
भदोही। ऊन एवं ऊन निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष रोमेश खजूरीया ने बृहस्पतिवार को कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया। विकास आयुक्त हस्तशिल्प (डीसीएच) ने सीईपीसी चुनाव संपन्न कराने के लिए इन्हें परिषद चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। खजूरिया ने सीईपीसी के दिल्ली कार्यालय पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। परिषद के प्रभारी अधिशासी निदेशक जगमोहन ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

नवागत नए अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका निर्वहन पूरी तन्मयता से करेंगे। उन्होंने कहा कि सीईपीसी का चुनाव कराने के लिए आज से लग रहा हूं और यथासंभव शीघ्र ही चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। सरकार ने तत्काल चुनाव कराने की बात कही है। कहा कि चूंकी उनका काउंसिल ऊन एवं ऊन निर्यात संवर्धन परिषद और सीईपीसी आपस में एक दूसरे के पूरक हैं, इसलिए उन्हें पहले से कालीन उद्योग के बारे में भी जानकारी है। इसलिए वह बेहतर ढंग से चुनाव संपन्न करा सकेंगे।
विज्ञापन

जानकारी हो कि सीईपीसी परिषद भंग होने के बाद डीसीएच ने नए सिरे से चुनाव कराने के लिए रोमेश खजूरीया को गत 11 मार्च को सीईपीसी अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। बृहस्पतिवार को उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद परिषद कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। जिनमें मुख्य रूप से अधिशासी निदेशक जगमोहन के अलावा शिव कुमार गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed