फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kaulapur-Madanpur link road will be repaired with 19 lakh rupees.

Bhadohi News: 19 लाख से होगी कौलापुर-मदनपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत

Sun, 07 Dec 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kaulapur-Madanpur link road will be repaired with 19 lakh rupees.
कौलापुर से मदनपुर जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद - फोटो : सांकेतिक
ज्ञानपुर। वाराणसी-प्रयागराज हाईव पर कौलापुर में सर्विसलेन से मदनपुर गांव को जोड़ने वाले मार्ग की तस्वीर अब बदलेगी। सड़क की मरम्मत की जाएगी। इससे राहगीरों का आवागमन सुगम होगा। 1100 मीटर लंबी सड़क 19 लाख की लागत से पक्की की जाएगी। इसके लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। कौलापुर-मदनपुर मार्ग 15 साल पहले बना था। हर घर नल योजना के तहत पाइप बिछाई जा रही थी। इसी दौरान करीब डेढ़ साल पहले मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। यह मार्ग करीब पांच साल पहले जगह-जगह टूट गया। गिट्टियां बिखर गईं। अनियंत्रित होने पर बाइक सवार गिरते हैं। बारिश के दिन में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी लगा रहता है। इससे बाइक सवार गिरकर चोटिल होते रहते हैं। ग्रामीणों ने कई बार पीडब्ल्यूडी से क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कराने की मांग। इसके बाद अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इसकी सूची शासन को भेजी। जहां से सड़क की मरम्मत कराने की स्वीकृति मिली है। पीडब्ल्यूडी सड़क की मरम्मत कराएगा। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed