{"_id":"645159e81f011183fc037b44","slug":"katra-second-feeder-will-be-built-with-14-lakhs-five-hundred-new-consumers-will-be-connected-bhadohi-news-c-20-1-184103-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 14 लाख से बनेगा कटरा द्वितीय फीडर, जुड़ेंगे पांच सौ नए उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 14 लाख से बनेगा कटरा द्वितीय फीडर, जुड़ेंगे पांच सौ नए उपभोक्ता
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सदर विद्युत वितरण खंड के वहिदानगर उपकेंद्र से जल्द ही एक और फीडर जोड़ा जाएगा। इसके लिए कवायद तेज हो गई है। कटरा द्वितीय फीडर के निर्माण के लिए 14 लाख की कार्ययोजना अधिशासी अभियंता को भेज दी गई है। नए फीडर से पांच सौ से अधिक नए उपभोक्ता जुड़ेंगे। इसके बन जाने से अन्य फीडरों की ओवर लोड की समस्या समाप्त हो जाएगी। वहिदानगर उपकेन्द्र से जुड़ने वाला यह सातवां फीडर होगा।
गर्मी आते ही ओवरलोड,अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उपकेन्द्रों पर अधिक भार होने से लगातार ट्रिपिंग की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में सदर विद्युत वितरण खंड के वहिदानगर उपकेन्द्र से एक और नए फीडर को जोड़ने की तैयारी है। अब तक वहिदानगर उपकेंद्र से अकोढ़ा, नवधन, रमईपुर, अरता, कटरा-प्रथम और पिलखुना फीडर से लगभग 60 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति होती है। इसमें अरता और कटरा-प्रथम फीडर की दूरी काफी अधिक होने से उपकरण अक्सर ओवरलोड की समस्या देखने को मिलती है। हल्की बारिश के साथ हवा चलने पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण ब्रेकडाउन हो जाता है। ऐसे में कटरा द्वितीय फीडर के बनने के बाद इस तरह की समस्या नहीं होगी। उप खंड अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि नये और सातवें फीडर निर्माण की कार्य योजना बनाकर भेज दी गई है। नये फीडर की कुल दूरी लगभग तीन किमी होगी। जिससे के अन्तर्गत 100 खंभे लगेंगे। इसके लिए 14 लाख की कार्ययोजना भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
ज्ञानपुर। विद्युत खंड सदर गोपीगंज-ज्ञानपुर से वहिदानगर समेत अन्य फीडरों के जर्जर तारों को बदलने की योजन तीन माह पूर्व बनी थी लेकिन अभी तक तार ही नहीं मिला उप खंड अधिकारी आरपी यादव वहिदानगर ने कहा कि पांच किलोमीटर तक जर्जर हुए तारों को बदलने की कार्य योजना को स्वीकृति नहीं मिल सकी है। जिससे कार्य नहीं हो सका।