फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kasturba Balika Vidyalayas will be illuminated by milky-white light.

Bhadohi News: दूधिया रोशनी में जगमग होंगे कस्तूरबा बालिका विद्यालय

Sat, 20 Jun 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kasturba Balika Vidyalayas will be illuminated by milky-white light.
जिले के पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सोलर लाइट लगाई जाएगी। प्रत्येक विद्यालय में 15 वाट तक की लाइट लगाने की स्वीकृति मिल गई है। शिक्षा विभाग ने लाइट लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे बिजली आपूर्ति ठप होने पर भी रात में विद्यालय परिसर दूधिया रोशनी में जगमग होंगे। जिले में पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, औराई और डीघ ब्लॉक स्थित प्रत्येक विद्यालय में छह से लेकर आठ तक सौ-सौ बालिकाओं का नामांकन हुआ है। इन विद्यालयों में बिजली आपूर्ति ठप होने पर रात में सुरक्षा के लिहाज से सोलर लाइट लगाने की तैयारी चल रही है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में 15-15 वाट तक के सोलर लाइट लगाने को स्वीकृति दी गई है। जिससे बिजली न रहने पर भी विद्यालयों में अंधेरा नहीं होगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि निदेशालय से सोलर लाइट लगाने की स्वीकृति दी गई है। बजट जारी होने के बाद लाइट लगवाने का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed