{"_id":"653eab26796c1aa3960fa1e6","slug":"karwa-chauth-is-near-markets-are-buzzing-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-4991-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: करवा चौथ नजदीक, गुलजार हुए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: करवा चौथ नजदीक, गुलजार हुए बाजार
विज्ञापन
जिले में एक नवंबर को करवाचौथ मनाया जाएगा। इससे पहले बाजार गुलजार हो गए हैं। सुहागिन महिलाएं बाजार में खरीदारी करने पहुंच रही हैं। बाजार में कपड़े और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। वे दुकानदारों से सिल्क, आर्गिंजा वैराइटी की साड़ी और फैंसी चूड़ी की मांग कर रही है। लाल रंग की साड़ी उनकी पहली पसंद है। खरीदारी बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे की रौनक बढ़ गई है। त्योहारी सीजन में जिले के रोडवेज व बस स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई है।
जनपद के ज्ञानपुर, भदोही, चौरी, औराई, गोपीगंज,जंगीगंज, ऊंज, कोईरौना, अभोल, दुर्गागंज, सुरियावां क्षेत्र के बाजार में दुकानों पर करवा चौथ के सामान से सज गए हैं। करवा, चलनी, सरई, चुड़ी सहित श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीदारों हो रही है। दुकानों पर दोपहर से रात तक महिलाओं का जमावड़ा दिखाई दे रहा है। चूड़ी और साड़ी की खरीदारी महिलाएं उत्साह से कर रही है। ज्ञानपुर के व्यापारी सोनू जयसवाल ने बताया कि करवाचौथ पर लाल रंग की साड़ी की मांग अधिक है। महिलाओं को सिल्क व आर्गिंजा साड़ी खूब भा रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
रात आठ बजे चन्द्र दर्शन कर पारण करेंगी महिलाएं
आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि करवा चौथ का व्रत पति की दीर्घायु की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं रखती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रहती हैं। इसके बाद रात में उगते चांद को अर्घ देकर व्रत का पारण करती है। बताया कि इस बार करवा चौथ एक नवंबर है। रात आठ से सवा आठ बजे तक चन्द्र दर्शन के बाद महिलाएं व्रत का पारण कर सकेंगी।-- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट:
रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़:
गोपीगंज। नगर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर करवा चौथ, दीपावली को लेकर लोगों की भारी भीड़ ट्रेनों से उतरती दिखाई दे रही है। रविवार को महाराष्ट्र, सूरत, दिल्ली, महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों से भारी संख्या में लोग अपने घर पहुंच रहे हैं। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
जनपद के ज्ञानपुर, भदोही, चौरी, औराई, गोपीगंज,जंगीगंज, ऊंज, कोईरौना, अभोल, दुर्गागंज, सुरियावां क्षेत्र के बाजार में दुकानों पर करवा चौथ के सामान से सज गए हैं। करवा, चलनी, सरई, चुड़ी सहित श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीदारों हो रही है। दुकानों पर दोपहर से रात तक महिलाओं का जमावड़ा दिखाई दे रहा है। चूड़ी और साड़ी की खरीदारी महिलाएं उत्साह से कर रही है। ज्ञानपुर के व्यापारी सोनू जयसवाल ने बताया कि करवाचौथ पर लाल रंग की साड़ी की मांग अधिक है। महिलाओं को सिल्क व आर्गिंजा साड़ी खूब भा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात आठ बजे चन्द्र दर्शन कर पारण करेंगी महिलाएं
आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि करवा चौथ का व्रत पति की दीर्घायु की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं रखती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रहती हैं। इसके बाद रात में उगते चांद को अर्घ देकर व्रत का पारण करती है। बताया कि इस बार करवा चौथ एक नवंबर है। रात आठ से सवा आठ बजे तक चन्द्र दर्शन के बाद महिलाएं व्रत का पारण कर सकेंगी।