फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kartik Purnima: Devotees take a dip of faith

कार्तिक पूर्णिमा: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 08 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima: Devotees take a dip of faith
कार्तिक पूर्णिमा पर रामपुर गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर पुण्य लाभ लेने के लिए मंगलवार को जिले के गंगा घाटों पर आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी के तट पर आस्था की डुबकी लगाई। गोपीगंज नगर से लेकर रामपुर घाट तक सड़क पर मेले जैसा नजारा रहा। मार्ग की दोनों पटरियों पर सजीं दुकानों पर श्रद्धालुओं ने खरीदारी की।
विज्ञापन

रामपुर, बिहरोजपुर, डेरवां भवानीपुर, सेमराध, सीतामढ़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर भोर में चार बजे से ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। पौ फटने तक गंगा घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से पट गए। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। हजारों श्रद्धालुओं नेमोक्षदायिनी में डुबकी लगाई। स्नान के बाद दान और मंदिरों में दर्शन-पूजन का क्रम आरंभ हो गया।
विज्ञापन

कार्तिक मास की पूर्णिमा पर गंगा स्नान फलदायी माना जाता है। कई श्रद्धालु कातिक महीने भर गंगा स्नान के अनुष्ठान का इस दिन डुबकी लगाकर समापन करते हैं। छोटे-बड़े सभी घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। सुरक्षा के लिए घाटों पर जल पुलिस तैनात की गई थी। स्नान के चलते गोपीगंज नगर से लेकर रामपुर घाट तक मेले जैसा नजारा दिखा। सड़क पर बेलन, चौकी, छोरी, दौरी, सूप, चलनी, मूसल, फल-मिठाई, खिलौने आदि की दुकानें सजी थीं। यहां ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीगंज। आला अधिकारियों के निर्देश के बाद भी घाटों को कीचड़ और फिसलन मुक्त नहीं किया जा सका था। बालू आदि न डालने से कीचड़ युक्त घाटों पर महिलाएं बार-बार फिसल रही थीं। मेले के चलते मोटरचालित नाव का संचालन बंद कर दिया गया था। इससे गंगा पार जाने-आने वाले परेशान रहे।

गोपीगंज। नगर के रामपुर गंगा घाट पर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी। पीएससी 34 वाहिनी वाराणसी की 15 लोगों की टीम नाव सहित मुस्तैद रही। अन्य जवान मेला क्षेत्र में जगह-जगह तैनात रहे। मेले को व्यवस्थित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग, बड़ा चौराहा, केड़वड़िया, गुदरीपुर, रामपुर कायस्थान पर पुलिस की तैनाती की गई थी। उप जिलाधिकारी अश्विनी पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर भुनेश्वर पांडेय भी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed