{"_id":"69b99f88e00f532c0a022d2a","slug":"kartik-in-shivanis-name-boys-and-girls-100-meter-race-competition-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-140436-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कार्तिक, शिवानी के नाम रही बालक बालिका 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कार्तिक, शिवानी के नाम रही बालक बालिका 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता
विज्ञापन
जिला स्तरीय खेलप्रतियोगिता के पहले दिन विजेता छात्र को पुरस्कृत किया गया। स्रोत-स्टेडियम।
- फोटो : सिलिंडर में आग लगने के बाद रसोई का जला सामान व खिड़की। वीडियो ग्रैव
भदोही। जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में मंगलवार को खेले गए जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स एवं फुटबाल बालक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फुटबाल प्रतियोगिता में गोपीगंज की टीम ने स्टेडियम एकादश को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, 100 मीटर दौड़ के बालकों में कार्तिक बिंद और बालिकाओं में शिवानी गुप्ता विजेता रहीं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। जिला उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 200 मीटर बालक में कार्तिक बिंद, बालिकाओं में शालिनी शर्मा, 400 मीटर बालक में चंदन बिंद, बालिकाओं में ममता पाल, 800 मीटर बालक में अनुराग बिंद, बालिकाओं में प्रतीक्षा पाल, 1500 मीटर बालक में नीरज पाल, बालिकाओं में ममता पाल, 2000 मीटर बालक में शिव ओम, बालिकाओं में बेबी प्रजापति ने बाजी मारी।
इसी प्रकार शाटपुट बालक में अमित कुमार बिंद, बालिकाओं में अंजली बिंद, डिस्कस थ्रो बालक में अमित कुमार बिंद, बालिकाओं में सानिया राय, जैवलिन थ्रो बालक में अनूप, बालिकाओं में साहिबा बानो, लंबी कूद में अंशु कुमार, बालिकाओं में रितिका उपाध्याय विजेता रही।
विज्ञापन
एथलेटिक्स में अशोक गुप्ता, विनय कुमार, राजकमल, मुनौव्वर हुसैन, दिलीप कुमार, जीत नारायण, अंतेश मिश्रा, माजिद अली, श्वेता पटेल, मारकंडेय सिंह, ज्योति सिंह, अंतिमा मिश्रा, कशिश विश्वकर्मा, अतुल राय, प्रिंस विश्वकर्मा, सुजीत विश्वकर्मा निर्णायक रहे।