फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   karava chauth: sajane lage chauk

करवा चौथ: सजने लगे चौक, दमक उठी मेहंद

Tue, 18 Oct 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Tue, 18 Oct 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर।सुहाग की सलामती के लिए रखे जाने वाले करवा चौथ व्रत की तैयारियों को कालीन नगरी में तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर के ब्यूटी पार्लरों में सजने-धजने को लेकर सोमवार को जहां सुहागिनों की भीड़ लगी रही, वहीं मेहंदी लगाने वालों की भी खूब चांदी कटी। करवा चौथ की तैयारियों को लेकर बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। व्रत रखने वाली महिलाओं ने सोमवार को अमर उजाला के साथ अपने अनुभव और तैयारियों को साझा किया।       पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मनाए जाने वाले करवा चौथ त्योहार का उत्साह दिखने लगा है। करवा से लेकर कपड़े और साज-सज्जा तक के बाजार त्योहार के निमित्त दमक उठे हैं। हालांकि सामान पर महंगाई का असर भी देखा जा रहा है। दूसरी ओर व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं की तैयारी अंतिम दौर में हैं। व्रत रखने वाली कुछ महिलाओं ने अपनी तैयारियों को साझा करते हुए कठिन व्रत के बारे में अपने अनुभव                  साझा किए। 
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर की ऋतु गोयल ने कहा कि वह 18 साल से करवा चौथ का व्रत रख रहीं हैं। इस दौरान एक-दो बार ऐसा समय भी आया, जब तबीयत ठीक नहीं थी तो पति नीरज ने कठिन व्रत रखा और पूरी श्रद्धा से उसका पारण करने का भी प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पूरे दिन निराजल व्रत रखने के बाद रात में चलनी में चांद के साथ पति की सूरत देखकर अर्घ्य दिया जाता है।
विज्ञापन

 इसी दौरान पति व्रत तुड़वाते हैं। इसके बाद सभी लोग भोजन करते हैं। इस दिन व्रत वाले घरों में विविध पकवान बनते हैं। नगर की संध्या भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। उन्होंने कहा कि करवा चौथ के प्रति लोगों की आस्था अपने आप में अनूठी है। सच्चे मन से की गई हर मनोकामना को यह व्रत पूर्ण करता है। बताया कि पिछले कुछ सालों के दौरान करवा चौथ का व्रत रखने के चलन में बदलाव आया है। यह तो नहीं कहा जा सकता है कि इस उपासना में आस्था की कोई कमी रहती है, लेकिन इतना जरूर है कि टीवी और फिल्मों के असर ने हमारी संस्कृति को प्रभावित जरूर किया है। शायद यही वजह है कि पूरब क्षेत्र की नई पीढ़ी में करवा चौथ का व्रत तेजी से लोगों के दिलोदिमाग में जगह बनाने में कामयाब हुआ है। अब गांवों में भी महिलाएं यह व्रत रख रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed