फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kannauj defeated Kings XI in a thrilling match

Bhadohi News: रोमांचक मुकाबले में कन्नौज ने किंग्स इलेवन को हराया

Sun, 04 Feb 2024 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Kannauj defeated Kings XI in a thrilling match
सुरियावां। क्षेत्र के मेढ़ी मैदान पर चल रहे महर्षि आजाद राज्यस्तरीय क्रिकेट महाकुंभ में शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। जिसमें कन्नौज ने किंग्स इलेवन सुरियावां को 11 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रविवार को सेवापुरी के बीच उसकी खिताबी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

23 ओवरों के मैच में कन्नौज के कप्तान मणिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अतफ खान और मोहम्मद परवेज के शानदार अर्धशतको की मदद से 23 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। परवेज ने 63 और अतफ खान ने 59 रनों की पारी खेली। किंग्स इलेवन के गेंदबाज संकेत यादव ने तीन और शनि सिंह ने 2 विकेट लिए। 176 रनों के जबाब में खेलने उतरी किंग्स इलेवन सुरियावां की टीम कन्नौज की सधी गेंदबाजी और चुस्त फिल्डिंग की वजह से 23 ओवरों तक नौ विकेट पर 164 रन बना पाई। किंग्स इलेवन के बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा मोहम्मद उमर ने 27 रन, शार्दूल 25 रन बनाए। कन्नौज की ओर से उदय प्रताप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। उदय प्रताप को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। रविवार को कन्नौज और सेवापुरी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मौके पर आशाराम यादव (आईएएस), सजंय श्रीवास्तव, अमर सिंह, विजय शंकर राय, राजमणि पांडेय, शिवधनी यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed