फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kalyan Mandap will be completed by February at a cost of 3.58 crore

Bhadohi News: 3.58 करोड़ की लागत से फरवरी तक बन जाएगा कल्याण मंडप

Fri, 26 Dec 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kalyan Mandap will be completed by February at a cost of 3.58 crore
नगर के फत्तुपुर में 3.58 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन कल्याण मंडप। स्रोत- संवाद
भदोही। फत्तूपुर में निर्माणाधीन कल्याण मंडप अगले साल फरवरी महीने तक तैयार हो जाएगा। परियोजना को साल 2023-24 में स्वीकृति मिली थी। इसे जुलाई 2025 में बन कर तैयार हो जाना था, अब भी इसके काफी काम शेष हैं। नगर पालिका के अनुसार इसे तैयार होने में अभी दो महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन

शहर में 12 से ज्यादा निजी मैरिज लॉन हैं। अधिक किराया होने के कारण आम आदमी वहां अपने मांगलिक कार्यक्रम नहीं करा पाते। गरीब और मध्यम वर्ग को लाभान्वित करने के उद्देश्य से नगर पालिका ने कल्याण मंडप के निर्माण की शिफारिश शासन से की थी। इसकी स्वीकृति के बाद निर्माण हो रहा है, लेकिन समय पर काम पूरा नहीं हो सका है। पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि परियोजना लागत 3.58 करोड़ है। इसका निर्माण कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) करा रही है। निर्माण की लागत राशि कार्यदायी संस्था को अवमुक्त किए जा चुके हैं। पिछले दिनों शासन स्तर से भी निर्माण का निरीक्षण किया गया था। इसमें निर्माण एजेंसी ने मार्च तक निर्माण पूरा करके नगर पालिका को सौंपने का आश्वासन दिया था, लेकिन शासन स्तर से उसे फरवरी महीने के अंत तक निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। ईओ ने कहा कि निर्माण कार्य चल रहा है। समय-समय पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रथम तल का काम लगभग पूरा हो चुका है। फर्श पर टाइल्स बिछा दी गई है। मंडप के बनने से सालिमपुर, फत्तुपुर, स्टेशन रोड, पकरी आदि गांव के लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed