{"_id":"682ccc0006990ad4d70961bd","slug":"jumped-in-front-of-a-goods-train-lover-died-girlfriend-is-serious-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-126380-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, प्रेमी की गई जान, प्रेमिका गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, प्रेमी की गई जान, प्रेमिका गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी चौरी। कंधिया फाटक के पास मंगलवार को देर रात दस बजे मालगाड़ी के सामने प्रेमी युगल ने छलांग लगा दी। प्रेमी की मौत हो गई, वहीं प्रेमिका घायल हो गई है।
पुलिस ने घायल प्रेमिका को भदोही सीएचसी में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार एक ऑटो से प्रेमी युगल कंधिया रेलवे फाटक पहुंचे। इसी दौरान वाराणसी से ऊंचाहार जा रही है मालगाड़ी के आगे दोनों ने छलांग लगा दी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त विजय यादव (22) और घायल की पहचान काजल गौतम (21) निवासी सोनहर महुवापट्टी के रूप में की।
दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग जाति का होने के कारण परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
एक ही गांव के होने के कारण दोनों के मिलने पर परिजनों ने पहरा लगा दिया था। सारे बंधनों को तोड़कर तीन दिन पहले दोनों घर से निकल गए। पुलिस के अनुसार दोनों ने कल कोर्ट में शादी की है। शादी के दूसरे ही दिन दोनों ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। घटना के बारे में दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है। डॉक्टरों ने प्रेमिका की हालत गंभीर बताई है।