{"_id":"57855b4c4f1c1b0e7913e79a","slug":"jmunipuratgwa-villagers-burst-of-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमुनीपुर अठगवां के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमुनीपुर अठगवां के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
bhadohi hindi news
Updated Wed, 13 Jul 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां विकास खंड के जमुनीपुर अठगवां के ग्रामीणों ने मंगलवार को कोटेदार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कोटेदार कार्ड धारकों को दो माह से अनाज नहीं दे रहे हैं। इससे अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारक परेशान हो गए हैं। शिकायत के बाद भी पूर्ति विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि बीपीएल और एपीएल को खत्म कर अब पात्र गृहस्थी कार्ड बनाया गया है। ग्रामसभा में पहले पात्र गृहस्थी कार्ड बनाने में धांधली की गई और अब कार्डधारकों को अनाज, केरोसिन और चीनी का वितरण नहीं किया जा रहा है। पूर्ति कार्यालय से लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अनाज न मिलने से कार्डधारकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गरीब तबके के लोग दो जून की रोटी नहीं खा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर प्रमुख रूप से ओम प्रकाश, लालचंद्र, विजयनाथ, हरगेन सिंह, केवला, गीता, सुषमा, सुरेश, अमरावती, पूनम, राम सजीवन, कमला देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन