फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jewelry worth thousands stolen including cash

पांच नकद समेत हजारों रुपए के आभूषण चोरी

Fri, 31 Jul 2020 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth thousands stolen including cash
औराई/घोसिया। खमरिया चौकी अंतर्गत मोहल्ला बगीचा-वार्ड नंबर सात में बुधवार की देर रात चोरों ने टिनशेड तोड़कर पांच हजार नकदी समेत हजारों रुपये के आभूषणों को पार कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए लिखापढ़ी की गई। भुक्तभोगी शबनम बेगम पत्नी फिरोज अहमद ने बताया कि टिनशेड युक्त रिहायशी घर में रहकर वह जीवन-यापन करती है रात में अंधेरा और सूनसान का लाभ उठाकर मनबढ़ चोर शेड को तोड़ते हुए अंदर घुस गए, जिसकी भनक तक नहीं लग सकी। चोरों के हाथ पांच हजार रुपये, सोने का मांगटीका, मंगलसूत्र, अंगूठी, जंजीर, झुमका, चांदी का कमरबंद आदि कीमती आभूषण लगे हैं। वार्डवासियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन की ढिलाई से इन दिनों नगर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। गश्त बढ़ाकर पुलिस को अंकुश लगाना चाहिए न कि लाकडाकउन में रोजी-रोटी के लिए परेशान गरीब और मजदूरों की गाढ़ी कमाई पलक झपकते चोरों के हाथ कब लग जाएगी किसी को पता नहीं। खमरिया नगर हो या औराई थाना क्षेत्र के महाराजगंज, बाबूसराय बाजार आदि गांव भी चोरों की सक्रियता से ग्रामीण रतजगा करने के लिए विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed