फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jewelery worth lakhs stolen from home including cash

घर से नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी

Tue, 09 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from home including cash
कोईरौना थाना क्षेत्र के दरवांसी गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। घर से 20 हजार की नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिए। मंगलवार को तहरीर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

गांव निवासी सुनील सिंह सोमवार को दोपहर बाद परिवार के साथ चौकिया धाम जौनपुर दर्शन-पूजन करने गए थे। रात होने के कारण वह रिश्तेदार रजत सिंह के यहां रुक गए। रात में चोर मकान में घुसे और 20 हजार रुपये नकद, सोने का मंगल सूत्र, चार सोने की अंगूठी, कान का झुमका, पैजनी, कीमती साड़ियां, पीतल के बर्तन आदि उठा ले गए। पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें जानकारी दी। जब वह घर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे थे और सामान इधर-उधर बिखरे थे। प्रभारी निरीक्षक कोईरौना चित्रकूट पुरी ने बताया कि तहरीर पर मौके की जांच की गई है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed