{"_id":"6706345fe6111d933205bab3","slug":"jcb-out-of-control-ramlila-young-man-injured-condition-critical-accident-happened-staging-of-sita-swayamvar-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रामलीला में बेकाबू हुई जेसीबी, युवक घायल, हालत गंभीर; सीता स्वयंवर के मंचन के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामलीला में बेकाबू हुई जेसीबी, युवक घायल, हालत गंभीर; सीता स्वयंवर के मंचन के दौरान हुआ हादसा
Wed, 09 Oct 2024 01:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2024 01:16 PM IST
सार
Bhadohi News: भदोही के इनारगांव में हादसे के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर कोईरौना थाना की पुलिस भी पहुंच गई। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भिजवाने क साथ ही भीड़ को हटाया गया।
विज्ञापन
जेसीबी पर खड़े रामलीला के कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के कोईरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव के रामलीला मैदान में सोमावर की शाम रामलीला मंचन के दौरान एक जेसीबी बेकाबू हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कोईरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव के रामलीला का आयोजन चल रहा है। सोमवार की शाम सीता स्वयंबर का मंचन चल रहा था। बताया जा रहा है कि धनुष तोड़ने के लिए पेटू राजा को जेसीबी के माध्यम से मंच पर लाया जा रहा था। मंच के समीप पहुंचते ही चालक ने जेसीबी से नियंत्रण खो दिया। जिससे मैदान में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
बेकाबू जेसीबी ने झालर-ट्यूबलाइट की पोल और बैंड बाजे के समूह को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में डंकापुर निवासी बैंड बाजा बजाने वाले रमेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें तत्काल गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद रामलीला मैदान में अफरातफरी का माहौल बन गया था।