फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   January 3rd was the coldest in five years, minimum mercury was 8.7 degrees.

Bhadohi News: पांच साल में तीन जनवरी सबसे सर्द, न्यूनतम पारा रहा 8.7 डिग्री

Sat, 04 Jan 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
January 3rd was the coldest in five years, minimum mercury was 8.7 degrees.
जिले में ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। स्थिति यह है कि शुक्रवार को बीते पांच सालों में तीन जनवरी का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सर्द हवाओं और कड़ाके की ठंड के बीच जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कोहरे में सड़कों पर 40 मीटर दृश्यता रही।
जिले में बीते चार दिनों से हाड़कंपाऊ ठंड पड़ रही है। नये साल की शुरुआत से ठंड ने ऐसा कहर ढाया है कि लोग घरों में दुबके नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। सुबह कोहरे की चादर तनी रही। स्थिति यह रही कि हाईवे से लेकर संपर्क मार्गों तक वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

जिले में ठंड का कहर ऐसा है कि बीते पांच सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। बीते पांच सालों में कभी भी न्यूनतम पारा नौ डिग्री से नीचे नहीं गिरा, लेकिन इस बार तापमान की स्थिति ऐसी है कि न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले तीन जनवरी को सबसे कम तापमान साल 2021 में देखा गया, जब न्यूनतम पारा 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। शाम छह बजे के बाद ग्रामीण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वहीं नगरों में भी आठ बजे के बाद कम लोग ही दिखे। शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed