फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   janta karfew

कालीन नगरी में दिखी अभूतपूर्व बंदी

Sun, 22 Mar 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
janta karfew
नईबाजार नगर का मुख्य बाजार जहां रविवार को सन्नाटा छाया रहा - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जनता कर्फ्यू का कालीन नगरी में व्यापक असर दिखा। रविवार को नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक अभूतपूर्व बंदी दिखी। भीड़भाड़ से गुलजार रहने वाली सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गली-मोहल्लों से लेकर सड़कें तक सूनी रहीं। इक्का-दुक्का दुपहिया-चार पहिया वाहनों को छोड़ दें तो सड़कों पर सन्नाटा रहा। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से दो दिन पूर्व जनता कर्फ्यू की अपील की थी। उस अपील का असर वैसे शनिवार को ही दिखने लगा था। रविवार को सुबह सात बजे से ही बाजार सुनसान हो गए। जनता कर्फ्यू का असर इस कदर रहा कि नगर ही नहीं ग्रामीण अंचलों में भी सन्नाटा रहा। सुबह से लेकर शाम तक लोग घरों से बाहर नहीं निकले। ज्ञानपुर, भदोही, औराई, गोपीगंज, ऊंज, सुरियावां, चौरी, महराजगंज और बाबूसराय बाजार में छोटी से लेकर बड़ी दुकानें सुबह से ही बंद रही। ठेला-खोमचा वालों ने भी जनता कर्फ्यू का समर्थन किया। ज्ञानपुर नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, राजा पार्क, दुर्गागंज तिराहा, शीतल पाल तिराहा, पुरानी बाजार, प्रोफेसर कॉलोनी, गांधी आश्रम गली जैसे चहल-पहल वाले स्थानों पर मवेशी टहलते दिखे। कमोबेश यही हाल गोपीगंज के खड़हट्टी मोहाल, औराई चौराहा समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थलों की रही। सभी जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण इलाकों में पुरुषों से अधिक महिलाएं सतर्क दिखीं। कुछ युवक घर से बाहर निकलने का प्रयास किए, लेकिन महिलाओं ने उन्हें एहतियात बरतने का हवाला देते हुए जाने से रोका।
विज्ञापन

ास्थ्य से जुड़ी जटिल समस्या थी, वही अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed