फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jam on the bypass road due to service lane breakdown

सर्विस लेन की बदहाली से बाईपास मार्ग पर लगा जाम

Mon, 25 Jan 2021 08:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Jam on the bypass road due to service lane breakdown
सोमवार को सुबह बाईपास मार्ग के विवेकानंद चौराहे तक लगी ट्रकों की कतार। - फोटो : BHADOHI
भदोही। शहर के इंदिरा मिल चौराहे रेलवे ओवर ब्रिज के सर्विस लेन की बदहाली नई समस्याओं को जन्म दे रहा है। सर्विस लेन पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से एक लेन से भारी वाहनों का आवागमन लगभग ठप हो गया है तथा अब केवल पूर्वी लेन से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। एक ही लेन से वाहनों के आने और जाने से आए दिन जाम की स्थिति हो रही है। सोमवार को तड़के 6 बजे से लगभग 4 घंटे तक सर्विस लेन पर जाम की स्थिति रही जिससे चौरी रोड की ओर मोरवा पुल तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

जानकारी हो कि सर्विस लेन वर्षों से खराब है। अब तो सड़क की स्थिति कुछ ऐसी हो गई है कि ट्रक चालक रात में आवाजाही को बेहतर समझते हैं। इसी चक्कर में वे दिन दिन भर अपनी वाहनों को यहां वहां सड़क किनारे खड़ी करते देते हैं और रात में चलते हैं। चालक कहते हैं कि रात में वाहनों का दबाव कुछ कम हो जाता है जिससे उन्हें आसानी होती है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रविवार की रात सर्विस लेन के गड्ढे में ट्रक फंस जाने से एक रूट तो बंद था। इसी बीच भोर में पूर्वी लेन में भी ट्रक फंस जाने से धौरहरा पुल तक तथा चौरी रोड पर मोरवा पुल तक वाहनों की कतार लगी रही। रात होने से आम वाहन चालकों को विशेष दिक्कत तो नहीं हुई लेकिन जाम में फंसे ट्रक चालक जिला प्रशासन को कोसते रहे। जाम के हालात भोर से लेकर सुबह 10 बजे तक रहे। वहां के दुकानदारों ने बताया कि जिला प्रशासन सड़क की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed