फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ITC's fourth rake will leave today

आज रवाना होगी आईटीसी की चौथी रैक

Sat, 30 Apr 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
ITC's fourth rake will leave today
औराई चौराहा से दक्षिणी सर्वि सलेन पर दो दिन से खड़े गेहूं लदे ट्रक। संवाद - फोटो : BHADOHI
घोसिया। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह स्टेशन से निजी व्यापारिक संस्था आईटीसी (इंपीरियल टोबैको कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड) की चौथी रैक रविवार को गुजरात बंदरगाह रवाना हो जाएगी। कंटेनर डिपो में गेहूं की अनलोडिंग करने आने वाले ट्रकों की लंबी लाइन लगने के कारण 24 घंटे से औराई चौराहा और दक्षिणी लेन की सर्विसलेन पर जाम की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को भी औराई चौराहा से मिर्जापुर, भदोही, गोपीगंज, लालानगर, औराई तहसील, उगापुर बाजार, कठारी, सहसेपुर आने-जाने वाले पैदल, साइकिल, बाइक, चार पहिया वाहन सवारों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रक चालक सोनू, अजय सिंह आदि ने बताया कि व्यापारिक संस्था आईटीसी विभिन्न जिलों से गेहूं की खरीदारी कर कंटेनर डिपो माधोसिंह में अनलोडिंग करा रहा है। चालक दो दिन पूर्व ड्रामंडगंज से कई ट्रकों पर गेहूं की बोरियां लादकर डिपो पहुंचना चाहते हैं लेकिन पहुंच पाना मुश्किल हो रहा है। कारण यह है कि कई अन्य ट्रकों के खाली होने पर ही उनका नंबर लग सकेगा। चौराहा से दक्षिणी सर्विसलेन पर ट्रकों को खड़ा करना पड़ा है। थाना पुलिस जाम को हटाने-बढ़ाने के नाम पर कई ट्रकों का चालान ओवरलोड बताकर किया जा रहा है। मंडी सचिव ककराही-गोपीगंज धीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आईटीसी संस्था से मंडी शुल्क जमा करने के बाद कंटेनर डिपो में गेहूं की बोरियां अनलोड कराया जा रहा है। चौथी रैक रविवार तक गुजरात के कांडला बंदरगाह रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed