{"_id":"6820ab2b38e30872d704c523","slug":"itbp-jawan-dies-family-members-in-uproar-had-undergone-stone-operation-15-days-ago-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आईटीबीपी के जवान की मौत, परिजनों में कोहराम, 15 दिन पूर्व कराया था पथरी का ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आईटीबीपी के जवान की मौत, परिजनों में कोहराम, 15 दिन पूर्व कराया था पथरी का ऑपरेशन
Sun, 11 May 2025 07:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 11 May 2025 07:22 PM IST
सार
आईटीबीपी के जवान की तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार पंद्रह दिन पहले पथरी का ऑपरेशन कराया था अचानक तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जवानों ने अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
जवानों ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के नवनगपुर जखांव निवासी एवं आईटीबीपी में तैनात सुनील कुमार सिंह 35 की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को शव घर आया तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इंडियन तिब्बत बार्डर पुलिस में तैनात सुनील का पंद्रह दिन पूर्व वाराणसी स्थित अस्पताल में पथरी का आपरेशन हुआ था।
विज्ञापन
चार दिन पूर्व तबियत अचानक बिगड़ने पर परिजन पीजीआई लेकर गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। आईटीबीपी के जवानों ने अंतिम सलामी दी। रामपुर घाट पर अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
ननवगपुर निवासी बद्रीनाथ सिंह के छोटे बेटे सुनील सिंह 10 वर्ष से आईटीबीपी में कार्यरत थेl उनकी तैनाती सिक्किम में थी। पेट में पथरी होने के कारण वह छुट्टी लेकर घर आए थे। 15 दिन पूर्व वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उसका आपरेशन कराकर घर आए। अचानक तबियत खराब होने पर चार दिन पूर्व पीजीआई लेकर परिजन गए।
विज्ञापन
जहां शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। दो भाई और दो बहन में सबसे छोटे सुनील की एक ढाई साल की बेटी है। असामयिक मौत से परिवार के साथ गांव शोक व्याप्त है। रविवार को सुबह लखनऊ से शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। शव के साथ पहुचे आईटीबीपी के जवानो ने साथी को सलामी दी। अंतिम संस्कार रामपुर गंगा घाट पर किया गया। शव यात्रा मे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।