फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   It was cloudy throughout the day, the decrease in temperature brought relief from the heat

Bhadohi News: दिन भर रहा बादल, तापमान में कमी से मिली गर्मी से राहत

Sun, 25 May 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
It was cloudy throughout the day, the decrease in temperature brought relief from the heat
ज्ञानपुर। जनपद में बीते तीनों से मौसम का मिजाज परिवर्तित हुआ है। इससे गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। मौसम में नमी के कारण तापमान में डेढ़ डिग्री की कमी आई। उसम भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अंदेशा व्यक्त किया है कि 24 मई तक मौसम का क्रम ऐसा ही बना रहेगा। इस बीच आंधी के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

तपती गर्मी से जनपद वासियों को बुधवार रात से ही राहत मिलनी शुरू हो गई। रात को मौसम में बदलाव का च्रक चलते ही बारिश का संयोग बना। बृहस्पतिवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही लगी रही। शुक्रवार शाम को आंधी के साथ बारिश हुई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत मिली है। वहीं शनिवार पूरे दिन मौसम में नमी रही। ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि मई में इस तरह का मौसम पहली बार देखा गया। बीते साल की अपेक्षा मई में गर्मी का अहसास नहीं हुआ। मौसम का रुख देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि मई के आगामी दिनों में गर्मी का अहसास नहीं होगा, क्योंकि मौसम का असर कुछ दिनों तक बना रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बारिश के बाद से तापमान में कमी आई है। मौसम भी ठंडा है। गर्मी ने राहत पहुंचाई है। बताया शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed