{"_id":"66d24ae94da243b57001f064","slug":"it-took-four-five-minutes-to-solve-a-math-reasoning-question-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-116072-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गणित-रीजनिंग के एक सवाल को हल करने में चार-पांच मिनट लग गए।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गणित-रीजनिंग के एक सवाल को हल करने में चार-पांच मिनट लग गए।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को रिजनिंग और गणित के प्रश्नों ने खूब उलझाया। गणित-रीजनिंग के एक सवाल को हल करने में चार से पांच मिनट लग गए। इससे समय के अभाव में कई प्रश्न पत्र छूट गए। जिले में शुक्रवार को छह केंद्रों पर दोनों पालियों में पंजीकृत 6096 में से 2589 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, 3507 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अब तक चार दिनों में 14 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी हैं। पहले दिन 3680, दूसरे दिन 3868, तीसरे दिन 3640 अभ्यर्थी तय केंद्रों पर परीक्षा में नहीं पहुंचे। जिले के छह केंद्रों पर शुक्रवार सुबह आठ बजे से पहले ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंच गए। जहां सघन जांच के बाद ही उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। तीन चरण की चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। चेकिंग करने वाली टीम के सदस्यों ने जूते-मोजे और कलावा उतारवने बाद ही अभ्यर्थियों को कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर 12 बजे केंद्र से बाहर निकले कुछ अभ्यर्थियों के चेहरे खिले दिखे तो कुछ मायूस रहे। अभ्यर्थियों ने माइनस मार्किंग के कारण सोच-समझकर ही प्रश्नों के जवाब दिए। कई सवाल ऐसे थे जिसे वे ने झटपट हल कर लिण्, लेकिन कई घुमावदार और जटिल सवालों के जवाब नहीं दे पाए। पुलिस कार्यालय के मुताबिक शुक्रवार को दोनों पालियों में पंजीकृत 6096 में से 3507 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 3048-3048 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें पहली पाली में 1761 व दूसरी पाली में 1746 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के कारण कुछ देर के लिए जाम की समस्या भी देखने को मिली। परीक्षार्थी खत्म होने के बाद बस और रेलवे स्टेशन पर जाम लग गया।
पेपर एवरेज में हुआ है। कुछ सवाल काफी कठिन थे। माइनस मार्किंग के कारण कुछ सवाल छोड़ दिए। - विक्रम, नई दिल्ली।
ओवऑल पेपर अच्छा हुआ है। गणित के प्रश्न काफी कठिन थे। जिसे हल करने में चार से पांच मिनट का समय लग गया। समय के अभाव में कई सवाल छूट गए। - सीमा, हरियाणा।
पेपर ठीक था। सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास किए हैं। रिजनिंग के प्रश्नों को हल करने में परेशानी हुई, लेकिन ओवरऑल पेपर काफी अच्छा हुआ है। - प्रीति मौर्या, मिर्जापुर। इस बार का प्रश्न पत्र काफी कठिन था। खासकर गणित के प्रश्न बहुत कठिन थे। सवालों को हल करने में बहुत समय लग गया। - तरूण, छतरपुर, दिल्ली।