फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ishita is the district topper in CBSE Class 12 with 96.6% marks.

Bhadohi News: सीबीएसई बारहवीं में 96.6 प्रतिशत अंक के साथ इशिता जिला टाॅपर

Thu, 14 May 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ishita is the district topper in CBSE Class 12 with 96.6% marks.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। दसवीं का परिणाम के करीब एक माह बाद इंटरमीडिएकट का परिणाम जारी किया गया। जिला को-आर्डिनेटर शालिनी मेहरा ने बताया कि 12वीं में वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा इशिता गुप्ता ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ जिला टाॅप किया। वहीं ज्ञानपुर के सेंट थामस स्कूल के नवीन कुशवाहा ने 96.4 प्रतिशत अंक के साथ जनपद में दूसरे स्थान पर रहे। परिणाम आते ही विभिन्न विद्यालयों में खुशी की लहर दौड़ गई। तीसरे स्थान पर वुडवर्ड पब्लिक स्कूल के अंकुर श्रीवास्तव ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। परिणाम के बाद जनपद के टाॅप टेन विद्यार्थियों के माता-पिता ने घर पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


अप्रैल में दसवीं के परिणाम जारी होने के बाद से लोगों को बेसब्री से 12वीं के परिणाम का इंतजार था। दोपहर 2 बजे परिणाम आते ही सभी विद्यालयों में विद्यार्थी पहुंच गए। इसमें कई घंटे लग गए। परिणाम में टाॅप टेन की सूची में ग्रीन व्यु स्कूल के अंशिका पटेल (95.20) चौथी, सेंट थामस ज्ञानपुर की वैष्णवी श्री (95.0) पांचवे, ग्रीन व्यु पब्लिक स्कूल के अब्दुल्लाह अंसारी (94.6) छठे, सातवें नंबर पर दो छात्राएं रही। जिसमें एक वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की काजल यादव (94.4) और दूसरी जवाहर नवोदय विद्यालय की श्रृष्टि गुप्ता (94.40), आठवें में नंबर पर ग्रीन व्यु पब्लिक स्कूल के मो.अजमत अंसारी (94.20), नौवें नंबर पर मदर हलीमा पब्लिक स्कूल के शेख मो.अर्सलान (93.80) और दसवें नंबर पर वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की गार्गी त्यागी (93.40) रही। परिणाम के बाद परिजनों ने घर पर अपने अपने मेधावियों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिए। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में आज परिणाम निकलने के बाद से खुशी का माहौल रहा। प्रिंसिपल ने कहा कि हमारे मेधावियों के कठिन परिश्रम की देन है यह परिणाम। ग्रीन व्यु पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल भूपेश कुमार सिन्हा ने सभी मेधावियों को बुलाकर स्वागत करने के साथ मिठाई खिलाया। जबकि सनबीम स्कूल में निदेशक अभिषेक बरनवाल ने मेधावियों की मेहनत और लगन का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed