फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Irrigation workers protested against the abolition of posts

Bhadohi News: पद खत्म होने के विरोध में सिंचाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 Jun 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Irrigation workers protested against the abolition of posts
ज्ञानपुर। सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पदों को समाप्त करने के आदेश को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उसे रोकने के लिए सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि मांग पूरी न हुई तो वह वृहदस्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संयोजक अमरजीत मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों का विरोध शासन के 14 मई 2025 के आदेश को लेकर है। इस आदेश में सिंचाई विभाग के महत्वपूर्ण पदों जैसे सिंचाई नलकूप चालक, जिलेदार, हेडमुंशी, मुंशी और उपराजस्व अधिकारी को समाप्त करने की बात कही गई है। साथ ही कई तकनीकी पदों जैसे आर्मेचर, माइंडर, पेंटर, टरबाइन ऑपरेटर और अन्य पदों को खत्म किया जाना है। यह आदेश किसान और कर्मचारी विरोधी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार सिंचाई व्यवस्था को निजी हाथों में देना चाहती है, जो किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की। सरकार को चेतावनी दी कि अगर आदेश वापस नहीं लिया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed