फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Irregularities in competitive exams put the future of lakhs of students insecure: Dayashankar

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता से लाखों छात्रों का भविष्य असुरक्षित : दयाशंकर

Mon, 22 Jun 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in competitive exams put the future of lakhs of students insecure: Dayashankar
प्रेस वार्ता करते कांग्रेस कमेटी के कॉर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय बीच में। संवाद
भदोही। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कॉर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार संकट और अव्यवस्था का सामना कर रही है। विशेष रूप से नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को असुरक्षित बना दिया है।
विज्ञापन

वह सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। कहा कि 2018, 2021, 2022, 2024 और 2026 में नीट परीक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। 3 मई 2026 को आयोजित नीट परीक्षा में लगभग 22 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे, लेकिन परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद परीक्षा की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग गया। कांग्रेस पार्टी लगातार मांग कर रही है कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए। परीक्षा में अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। मौके पर जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शक्ति मिश्रा, सुरेश गौतम, अवधेश पाठक, विनोद सरोज, अजय प्रजापति, विशाल गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed