फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Iran attack on Israel increases concerns of carpet entrepreneurs

Bhadohi News: इस्राइल पर ईरान हमले ने बढ़ाई कालीन उद्यमियों की चिंता

Sun, 14 Apr 2024 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Iran attack on Israel increases concerns of carpet entrepreneurs
भदोही। रूस-युक्रेन युद्ध से कालीन उद्योग पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे। यह अनिश्चितता खत्म होने के का नाम नहीं ले रही है। हमास और इस्राइल विवाद और अब इस्राइल पर ईरान के हमले से विश्व की आर्थिक गतिविधि प्रभावित हुई है। इससे कालीन उद्यमियों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि खाड़ी में लाल सागर से कालीन के शिपमेंट में पहले ही दिक्कत हो रही थी, अब नए हालात स्थिति और खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन

कालीन उद्यमी का मानना है कि ईरान और इस्राइल के झगड़े को दो देश के झगड़े के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। ऐसे युद्ध जिसमें ईरान और इस्राइल आमने-सामने हों उसमें पश्चिमी देशों संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड तथा यूरोपीय देशों को अलग नहीं किया जा सकता है। उद्यमियों का कहना है कि रूस-युक्रेन युद्ध के समय भी पश्चिमी देशों में काफी उथल-पुथल का माहौल था। इसके ठीक बाद हमास और इस्राइल आपस में भिड़ गए। और अब ईरान और इस्राइल के बीच के हालात खराब हो गए। आल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मो.रजा खां ने कहा कि ईरान को भारतीय कालीन नहीं जाता था, लेकिन वैश्विक हालातों को और बिगड़ने से रोका जाना चाहिए। यदि इसमें देरी होती है तो केवल कालीन के ट्रांसपोर्टेशन पर असर पड़ेगा और देश का आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed