{"_id":"58fbaaa04f1c1be32c8b4757","slug":"inviromet-is-must","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण के प्रति रहें जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण के प्रति रहें जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूराो/भदोही
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में शनिवार को पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण एवं पृथ्वी के समेकित विकास पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बंदियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर ने के लिए विशेषज्ञों ने व्याख्यान के जरिए जानकारी दी। पर्यावरण विद एवं काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने उद्देश्य, महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि पर्यावरण हमारा संरक्षित रहने पर हमें मानसिक, शारीरिक और सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति राहत मिलती है। डॉ. सिद्दीकी ने पान, गुटखा, तंबाकू से होने वाले नुकसान, पॉलिथीन के दुष्प्रभाव एवं जल, ऊर्जा के संरक्षण के लिए जागरूक किया।
हिंदी के सहायक प्रोफेसर अमित गोयल ने वैदिक परंपरा एवं पर्यावरण के विषय पर बंदियों को उनके पर्यावरण, लोक परंपराओं के आपसी संबंधों के महत्व को समझाया। जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने बताया कि हम पर्यावरण के प्रति अपनी छोटी-छोटी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखकर पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ्य रख सकते हैं। साथ ही इससे कारागार परिसर को भी सकारात्मक माहौल दे सकेंगे। कार्यक्रम में बंदियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प भी लिया।