फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Investigation of 36 fertilizer and seed shops, notice to five

Bhadohi News: खाद-बीज की 36 दुकानों की जांच, पांच को नोटिस

Mon, 11 Dec 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Investigation of 36 fertilizer and seed shops, notice to five
ज्ञानपुर। खाद व बीज की बिक्री में गड़बड़ी रोकने के लिए अधिकारियों ने शनिवार शाम को 36 दुकानों पर छापा मारा। बीज के 16 नमूने लिए गए जबकि पांच दुकानों को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

गेहूं की बुआई के समय खाद-बीज की समस्या लगातार बरकरार है। समितियों से जहां डीएपी, एनपीए आदि गायब है। वहीं राजकीय बीज गोदाम पर गेहूं नहीं मिल पा रहा है। निजी दुकानों पर किसान खरीदकर बुआई कर रहे हैं। कुछ दुकानों पर मिलावटी एवं नकली बीज बिक्री की शिकायत का मामला सामने आया। जिस पर डीएम के निर्देश पर शनिवार को उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने भदोही के मोढ़, सुरियावां, कस्तूरीपुर, चौरी भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह औराई के महराजगंज, उगापुर और प्रभारी जिला कृषि अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के सुभाषनगर, जंगीगंज आदि क्षेत्रों में कुल 36 दुकानों पर पहुंचकर खाद-बीज की जांच की। जिसमें जंगीगंज, उगापुर, कस्तूरीपुर, चौरी की पांच दुकानों से 16 बीज का सैंपल लिया। कागजी कमियां मिलने पर नोटिस भेजकर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। डीडी कृषि ने कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने पर कार्रवाई होगी। पांच दुकानों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed