फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   International Yoga Day programs launched

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ

Sat, 14 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day programs launched
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, शारीरिक शिक्षा विभाग और मिशन शक्ति के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। अब प्रतिदिन योग से जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. मुरलीधर राम ने कहा कि करो योग, रहो निरोग का संदेश जन जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। शिक्षक, छात्र हों या कोई और सभी लोग अपने घर से लेकर पड़ोस में लोगों को योग का महत्व समझाएं। मुख्य वक्ता अनुराग सिंह ने बताया कि योग हमारे देश ने विश्व को दिया। यह एक ऐसा ज्ञान है जिसके माध्यम से शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ और प्रसन्न रहते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व स्वयंसेवक राज सरोज ने छात्रों को लेट कर, खड़े हो कर और बैठकर किए जाने वाले विभिन्न योगासनों उष्ट्रासन, वज्रासन, अर्धचंद्राकार आसन, शीर्षासन, पद्मासन, शवासन, सिंहासन, चक्रासन, ताड़ासन, शशकासन आदि का प्रदर्शन कर छात्रों को अभ्यास कराया। संचालन डॉ. अनीश कुमार मिश्र ने और आभार डॉ. श्वेता सिंह ने जताया। इस मौके पर डॉ. गौतम गुप्ता, डॉ. राजकुमार सिंह यादव, डॉ. रुस्तम अली, बृजेश कुमार, डॉ. भावना सिंह, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. अमित तिवारी, ऋत्विक रंजन सिंह, पूनम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed