फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Interlocking worth Rs 22.54 lakh collapsed in six months

Bhadohi News: छह माह में ध्वस्त हो गई 22.54 लाख की इंटरलाकिंग

Mon, 23 Jun 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Interlocking worth Rs 22.54 lakh collapsed in six months
आदर्श नगर पंचायत घोसियां का हाल बेहाल है। 22.54 लाख की लागत से छह माह पहले बनी इंटरलाकिंग और नाली पहली बारिश भी नहीं सह सकी। शुरुआती दौर में ही सड़क और नाली ध्वस्त हो गई। नगर पंचायत ने भले ही मरम्मत की बात कही, लेकिन मात्र छह महीने में खराब हो गई इंटरलाकिंग और नाली को लेकर तमाम सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

घोसिया को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिला है। यहां पर होने वाले विकास कार्य की धीरे-धीरे पोल खुलनी शुरू हो गई है। हम बात करते हैं वार्ड नंबर पांच हाजी नगर की। जहां पंचम राज्य वित्त आयोग से 22 लाख 54 हजार की लागतसे सलीम शर्मा के घर से शफी शाह तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का निर्माण कराया गया। अभी छह महीने पूर्व बनी सड़क पहली बरसात भी नहीं झेल पाई और जगह जगह दरक गई। एक ओर इंटरलॉकिंग सड़क बगल से भरभरा कर गिर गई है। इसके अलावा नाली भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई। सबसे अहम बात यह होती है कि काम के समय दोयम दर्जे के ईंट, गिट्टी, बालू और सीमेंट का प्रयोग होता है। जिससे समय से पहले ही इंटरलाकिंग से लेकर नालियां टूट जाती है। ईओ अनुपम कुमार ने कहा कि क्षतिग्रस्त इंटरलाकिंग और नाली की मरम्मत कराई जाएगी। ठेकेदार का अभी पेमेंट रोका गया है।
विज्ञापन

कुंडली जमाए ठेकेदार कर रहे विकास का बंटाधार
नगर पंचायत घोसियां इकलौता नहीं है। ज्ञानपुर, भदोही, नई बाजार, सुरियावां और गोपीगंज नगर में भी ऐसी कमियां जग जाहिर है। नगर निकायों में काम देखने वाले कई ठेकेदार सालों से कुंडली जमाए हैं। चेयरमैन से लेकर ईओ से बेहतर तालमेल बनाकर वह अधिकतर काम स्वयं लेते हैं। अच्छा खासा कमीशन मिलने से नीचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारी शांत रहते हैं। जिससे इनका खुला खेल फरूखाबादी धड़ल्ले से चलता है, जो मामला सामने आया उसका तो काम हो गया, लेकिन कई सड़कें और नालियां टूटी रह जाती हैं। दूसरे वित्तीय वर्ष में दोबारा निविदा जारी कर मरम्मत कराई जाती है। इससे सरकारी राजस्व की अच्छी खासी चपत भी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed