फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Interlocking made four days ago, collapsed at three places

Bhadohi News: चार दिन पहले बनी इंटरलाॅकिंग, तीन जगहों पर धंसी

Sat, 13 Jul 2024 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Interlocking made four days ago, collapsed at three places
औराई। घोसिया नगर पंचायत में विकास परक कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन कार्य की गुणवत्ता कैसी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है चार दिन पहले बनी रोड तीन जगहों पर धंस गई है। करीब 6 लाख की लागत से बनी इंटरलाकिंग की गुणवत्ता देख लोगों ने निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत घोसिया में इन दिनों नाली, इंटरलाकिंग, रोड, खड़ंजा, स्ट्रीट लाइट लगाने समेत कई कार्य कराए जा रहे हैं। बोर्ड की बैठक में पास हुए प्रस्तावों के बाद धनराशि स्वीकृत होते ही जगह-जगह काम लगे हुए हैं, लेकिन काम की गुणवत्ता का अंदाजा हम नगर के मस्जिद के पीछे मिश्रानी मोहल्ला वार्ड नंबर 11 में चल रहे रोड निर्माण से लगा सकते हैं।
विज्ञापन

वार्ड में जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए रोड निर्माण कराया जा रहा है। चार दिन पहले वार्ड में करीब 150 मीटर इंटरलाकिंग के ईंट बिछाकर निर्माण कार्य कराया गया था। निर्माण के चार दिन बाद ही इंटरलाकिंग के ईंट तीन जगहों से धंस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ईओ कुमार गौरव का कहना है कि इंटरलॉकिंग सड़क के बीच जगह-जगह पानी निकासी के लिए चैंबर बनाए जा रहे हैं। वह चैंबर ठीक ढंग से सूखा भी नहीं था कि उसके पहले ही बारिश हो गई। जिससे ऐसी समस्याएं बनी हैं। बताया कि जहां-जहां सड़क धंसी है। उसकी मरम्मत कराई जाएगी।

बिफरे लोग, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी के कारण तीन जगहों से धंसी सड़कों को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे नगर में कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता खराब है। आवंटित धनराशि का बंदरबांट किया जा रहा है। जिसका हिसाब-किताब किसी के पास नहीं है। ऐसे ही रहा तो जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान शमसाद अहमद, अरसद, साजेब, सहब, मौला रहमना अली, इसफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed