फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Intercity rail descended from the engine!

इंटरसिटी का इंजन पटरी से उतरा! 

Fri, 17 Jun 2016 01:52 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Fri, 17 Jun 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन बृहस्पतिवार को मोढ़ स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के समीप पटरी से उतर गया। ट्रेन की रफ्तार बेहद धीमी होने के कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित रहे। विगत दिनों उसी स्थान पर मालगाड़ी के वैगन पलटने के कारण खराब हुए ट्रैक की मरम्मत कर रहे मशीन की सहायता से इंजन को पटरी पर रखकर ट्रेन को रवाना किया गया। उधर रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना से इनकार किया। 
विज्ञापन

लखनऊ से चलकर वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम करीब 6:45 बजे मोढ़ स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के समीप पहुंची थी। दो माह पूर्व उसी स्थान पर एक मालगाड़ी के कई वैगन के बेपटरी हो जाने के कारण वहां ट्रैक मरम्मत का काम लंबे समय से चल रहा है। इसके कारण ट्रेनों को कॉशन के सहारे धीमी गति से गुजारा जाता है। इंटरसिटी भी बेहद धीमी गति से जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच ट्रेन के इंजन का चक्का पटरी से उतर गया। इसके बाद चालक के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि गति बहुत धीमी होने के कारण चालक ने ट्रेन रोक दी। बताते हैं कि वहां काम कर रहे जेसीबीनुमा मशीन की मदद से फौरी तौर पर इंजन को पटरी पर किया गया। इसके बाद सात बजे के बाद ट्रेन को धीरे-धीरे वहां से रवाना किया गया। हालांकि इस दौरान अन्य ट्रेनो का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। दूसरी तरफ रेलवे के अधिकारियों ने इससे इनकार किया। मोढ़ स्टेशन मास्टर एएन त्रिपाठी ने कहा कि गाड़ी का इंजन पटरी से उतरा नहीं था। अचानक सिग्नल में खराबी आने के कारण गाड़ी रोक दी गई थी। सिग्नल दुरुस्त कर गाड़ी को चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed