फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Instructions to remove encroachment in Bhadohi in two days

भदोही में दो दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Tue, 18 Feb 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Instructions to remove encroachment in Bhadohi in two days
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत मकनपुर में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर सोमवार को तहसीलदार भगवान दास गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। इस दौरान अतिक्रमण का संज्ञान लेते हुए न केवल अतिक्रमण करने वालों को फटकारा बल्कि हल्का लेखपाल साधना के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की शिफारिश की। दो दिन में अतिक्रमण स्वत: हटाने के निर्देश देते हुए कहा गया है कि इसके बाद तहसील प्रशासन खुद हटवाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि गत थाना दिवस पर गांव की वर्षा दूबे ने शिकायत कर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लिया गया था। लेकिन कुछ दिन बाद शिकायतकर्ता द्वारा संज्ञान में लाया गया कि अतिक्रमण हो रहा है। इस पर आज मौका मुआयना किया गया तो शिकायत सही मिली। कुछ लोग लबे सड़क जीएस की जमीन पर निर्माण करा रहे थे जिन्हें तत्काल रोका गया।
विज्ञापन

बकौल तहसीलदार पूरे मामले में हल्का लेखपाल साधना और राजस्व निरीक्षक कमलाशंकर की लापरवाही सामने आई है। लेखपाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की उन्होंने शिफारिश की है जबकि राजस्व निरीक्षक को मौके पर फटकार लगाई। मौके पर कोतवाल श्रीकांत राय भी हमराहियों के साथ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed