फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Instructions to complete mart's deficiencies by 28 February

मार्ट की कमियों को 28 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश

Mon, 17 Feb 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete mart's deficiencies by 28 February
मार्ट की कमियों को 28 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भदोही। शनिवार को भदोही कारपेट एक्सपो मार्ट संचालन समिति की बैठक वाराणसी सर्किट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त सह उद्योग निदेशक उप्र एनएस गोविंद राजू ने की। बैठक में मार्ट में कुछ कमियों को पूरा करने के बाद आयोजन पर विचार करने की बात कही गई। उल्लेखनीय है कि पहले यह बैठक 14 फरवरी को भदोही में मार्ट में होनी थी लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की व्यस्तता के चलते वाराणसी में करना पड़ा।
बैठक में कार्यदायी संस्था के अधिकारी भी मौजूद रहे। सदस्यों द्वारा मार्ट के कुछ अधूरे एवं लंबित कार्यों की ओर ध्यानाकृष्ट कराया गाय। जिसे किसी आयोजन से पूर्व ठीक करने पर जोर दिया गया। समिति के चेयरमैन ने निर्माण इकाई के लोगों को 28 फरवरी तक मार्ट का निरीक्षण कर समस्त उपकरणों की जांच कर रिपोर्ट मांगा। चेयरमैन ने कहा कि सबकुछ ओके की रिपोर्ट मिलने के बाद यहां कुछ आयोजन के बारे में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मार्ट का अधिकाधिक लाभ के लिए भदोही में एक होटल बनाए जाने के साथ पार्किंग की व्यवस्था के बारे में विचार विमर्श किया। निदेशक ने मार्ट में आयोजन के लिए सरकार से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। बैठक में
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडा सीईओ कृतिका ज्योत्सना, सीईपीसी चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह, प्रवीण सिंह प्रबंध निदेशक यूपिको, सीईपीसी अधिशासी निदेशक श्री संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed