फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Instructions given for the height of the pandal to be 10 to 12 feet

Bhadohi News: पंडाल की ऊंचाई 10 से 12 फीट तक के लिए दिए निर्देश

Sun, 04 Oct 2026 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Instructions given for the height of the pandal to be 10 to 12 feet
नवरात्र पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के क्रम में रविवार को रामपुर थाने के सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसडीएम दीपक सिंह ने दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों को पंडालों की ऊंचाई 10 से 12 फीट तक रखने का निर्देश दिया। लोगों से अपील की कि दुर्गा पूजा के दौरान शासन-प्रशासन की तरफ से निर्धारित नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

उन्होंने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के साथ ही पंडाल की ऊंचाई निर्धारित सीमा में रखने के लिए कहा। डीजे की आवाज निर्धारित मानक के अनुरूप रखने, किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने समितियों के पदाधिकारियों से कहा कि पर्व के दौरान किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। बैठक में ग्राम प्रधान अजीत मौर्य, सर्वेश यादव, जगदीश राजभर, शुभम तिवारी, रवि वर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed