{"_id":"5de94d5e8ebc3e54ae284ebd","slug":"instant-tickets-found-under-cctv-camera-surveillance-bhadohi-news-vns4980717127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण केंद्र में दलालों के वर्चस्व की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण केंद्र में दलालों के वर्चस्व की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। भदोही रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में भ्रष्टाचार की बुधवार को भदोही आईं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से की गई शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को तत्काल टिकट सीसीटीवी निगरानी में मिले।
ह्यूमन राइट सीडब्लूए के जिलाध्यक्ष सभासद गुलाम हुसेन संजरी ने आरोप लगाया कि गरीब जनता को आरक्षण खिड़की से भले टिकट नहीं मिल पाता लेकिन दलालों के माध्यम से आसानी से मिल जाता है। उन्होने आरक्षण केंद्र में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में तत्काल टिकट देने की मांग की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण केंद्र की यह दशा है कि तत्काल टिकटों के लिए रात से ही लोग लाइन में लग जाते हैं। उन्हीं में फर्जी वोटर आईडी लेकर दलालों के लोग भी खड़े रहते हैं। बताया कि अक्सर टिकट मिलने के समय रेलवे पुलिस दलालों को लाभ पहुेंचाने के लिए लाठी भांज कर लाइन तोड़ देती है। जिसका लाभ उठाकर दलाल टिकट हथिया लेते हैं और फिर ऊंची कीमत में उन्हीं रेलयात्रियों को बेचते हैं। कहा कि अक्सर उच्चाधिकारी जांच में आते हैं लेकिन दलालों, आरक्षण केंद्र के बाबुओं की सांठ-गांठ इतना मजबूत है कि पकड़ में नहीं आते।
विज्ञापन
कहा कि रेलयात्रियों की समस्या दूर करने के लिए आवश्यक है कि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में तत्काल टिकट बनाया जाए तथा समय समय पर रैंडम छापा मारा जाए तब तक जाकर दलाल पकड़े जाएंगे।