फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Innocent child slipped in a pit near government hand pump, died due to drowning

Bhadohi News: सरकारी हैंडपंप के पास बने गड्ढे में फिसला मासूम, डुबने से गई जान

Mon, 20 Oct 2025 07:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Innocent child slipped in a pit near government hand pump, died due to drowning
ऊंज (भदोही)। पूरेभान गांव में प्रकाश पर्व दिवाली के दिन सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सरकारी हैंडपंप के पास गड्ढे में जमा पानी में डूबने से एक पांच साल के मासूम की जान चली गई। वह घर के सामने लगे हैंडपंप पर खेलते-खेलते चला गया था। जहां उसका पैर अचानक फिसल गया और गड्ढे में डूब गया। ग्रामीणों ने हैंडपंप के पास सोख्ता न बनाए जाने को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं घटना के बाद से पाट दिया। पूरेभान गांव निवासी स्व. उमाकांत की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई। घर पर उनके पत्नी रेखा अपने तीन बच्चों और सास-ससुर के साथ रहती है। गांव के इनके घर के सामने ही एक सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। सोमवार को रेखा का सबसे छोटा बेटा पांच सनी खेलते-खेलते हैंडपंप के पास चला गया। हैंडपंप के पास ही उसकी पानी से गड्ढे की तरह बन गया है। जहां हमेशा पानी जमा रहता है। बताया जा रहा है कि हैंडपंप के पास लगातार पानी गिरने से फिसलन बन गई है। सनी खेलने के दौरान अचानक फिसल गया और पास के ही पानी के गड्ढे गिर गया और डूब गया। इधर बेटे को न पाकर मां परेशान थी। वहीं गांव के ही कुछ लोग हैंडपंप पर पहुंचे तो मासूम का सिर दिख रहा था। लोगों ने तत्काल उसे गड्ढे से निकाला लेकिन तब तक उसकी जान चली गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी मासूम की मौत परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों कलिंजरा घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने हैंडपंप के गड्ढे को मिट्टी से पाट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed