फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   innocent child fell the canal in bhadohi his body was found whole village mourns the incident

Bhadohi News: नहर में गिरा मासूम, 13 घंटे बाद डेढ़ किमी दूर मिला शव; हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक

Wed, 31 Jul 2024 03:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 31 Jul 2024 03:32 PM IST
सार

Bhadohi News: मासूम की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। उसके पिता और दादा का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मां भी बदहवास हो गई है। अयांश घर में सभी का लाडला था। पिता भी उससे मिलकर दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

विज्ञापन
innocent child fell the canal in bhadohi his body was found whole village mourns the incident
अयांश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र के खेमापुर गांव में एक ढाई साल का मासूम डीघ रजबाहा नहर में बह गया। मासूम का शव 13 घंटे बाद घटनास्थल से डेढ किमी दूर दुगुना गांव में बरामद हुआ। वह अपने ननिहाल में रह रहा था। उसके पिता दिल्ली रहते हैं।

विज्ञापन


घटना के चंद घंटे पहले ही पिता और दादा मासूम से मिलकर वापस लौटे थे। प्रयागराज के हंडिया कोतवाली के सियाडीह के रेथू गांव निवासी आशीष दुबे का ढाई वर्षीय पुत्र अपनी मां दीपू देवी के साथ तीन महीने पहले कोईरौना के खेमापुर में अपने ननिहाल आया था। 
विज्ञापन


उसके नाना का घर गांव में डीघ रजबाहा के किनारे है। मासूम के पिता दिल्ली में रहते हैं। बीते मंगलवार को उन्हें दिल्ली जाना था। इसलिए वे अपने पिता के साथ अयांश से मिलने के लिए आए थे। दोनों ने अयांश के साथ लगभग ढाई घंटे बिताया और उसके बाद घर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती की शाम लोग काम में व्यस्त थे। इस बीच अयांश डीघ रजवाहा नहर में कब और कैसे गिर गया। किसी को पता नहीं चल पाया। काफी देर तक वह नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। 

लोगों को आशंका हुई और डीघ रजबाहा नहर में खोजने लगे। गांव के तमाम लोग भी नहर में उतर गए और अयांश को ढूंढ़ने लगे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह उसकी खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर दुगना गांव के पास नहर में उसका शव पानी मे उतराया मिला। घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां दीपू रोते-रोते गश खाकर गिर जा रही थी।

ढाई घंटे तक किया लाड प्यार, फिर मिला अशुभ समाचार
डीघ रजवाहा नहर के पानी में बहे ढाई वर्ष के मासूम अयांश मां-बाप का दुलारा लाडला था। वह इकलौता पुत्र था। उसके पिता और दादा मंगलवार को उससे मिलने भी आए थे। दोनो लोग लगभग ढाई घंटे बिताए। 

देर शाम जब उन्हें अयांश के नहर में लापता होने की सूचना मिली तो वे बदहवास होकर खेमापुर पहुंचे। अयांश के चचेरे नाना भोजपुरी फिल्मों के निर्माता निर्देशक सुशील पांडेय हैं। रोते-रोते उनके शब्द फूटे कि अयांश बड़ा छलिया निकला...। 

अयांश की मौत से मां दीपू, परनाना उमाशंकर पांडेय, दादा मूलचंद दूबे, पिता आशीष दादी, बुआ सब सदमे में हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने मासूम के शव को परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed