फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Injured prize arrested in police encounter, two accused absconding

पुलिस मुठभेड़ में घायल इनामी गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

Tue, 12 Jul 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Injured prize arrested in police encounter, two accused absconding
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा पुलिस चौकी के समीप मंगलवार की भोर में बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश को पैर में गोली लगने से वह भाग नहीं सका और गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो साथी भाग गए। गिरफ्तार बदमाश चौरी में बीते दिनों हुई आभूषण लूट का मुख्य आरोपी है। उस पर पचास हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। करीब साढ़े चार बजे हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी इकराम पर अलग-अलग जनपदों में कुल 24 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सीओ भदोही अजय चौहान के नेतृत्व में एसओजी टीम व कोतवाली भदोही की संयुक्त टीम तड़के धौरहरा पुलिस चौकी के समीप हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रामपुर (जौनपुर) की तरफ से दो बिना नंबर की काले रंग की बाइक से तीन लोग आए। रोकने पर वे नहीं रुके और भदोही कस्बे की ओर भागने लगे। पीछे वाली बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इससे वह असंतुलित होकर फिसल गया। रोकने के बाद भी वह लगातार फायरिंग करता रहा। आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में बदमाश के पैरों में तीन गोलियां लगीं और वह वहीं गिर पड़ा। जबकि बाकी दो भाग गए।पूछताछ में उसने अपना नाम मो. एकराम पुत्र सलीम निवासी ग्राम कूड़ी थाना बड़ागाव जनपद वाराणसी बताया। साथ ही चौरी में बीते माह स्वर्ण व्यवसायी के यहां हुई लूट में इसी मोटर साईकिल के साथ शामिल होना बताया। गिरफ्तार एकराम पर 50 हजार का इनाम घोषित था। उसके पास से एक पिस्टल, कुछ खोखा, दो कारतूस तथा नंबर की बाइक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर व आजमगढ़ में हत्या, लूट, चोरी, छिनैती, गुंडा अधिनियम एवं शस्त्र अधिनियम सहित 24 मुकदमें हैं। पुलिस टीम को कुल 75 हजार रुपये पुरस्कार मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed